महिला का सड़ा गला शव मिलने से मचा हड़कंप

बिरनी के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के डुमरुवा बुटपहरिया के पास से रविवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे अज्ञात महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ है.
बिरनी के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के डुमरुवा बुटपहरिया के पास से रविवार देर शाम करीब साढ़े छह बजे अज्ञात महिला का सड़ा गला शव बरामद हुआ है. शव मिलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी भरकट्टा ओपी को दे दी. ओपी प्रभारी आकाश भारद्वाज, पुलिस पदाधिकारी जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली. साथ ही देर शाम साढ़े सात बजे शव को नाले से उठाकर ओपी भरकट्टा ले गए. मृतका की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है. ओपी प्रभारी भारद्वाज ने बताया कि शव को देखने से पता चलता है कि शव काफी दिन का है. पहचान नहीं हो सकी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही हत्या या आत्महत्या का खुलासा हो सकता है. फिलहाल इसे हत्या का ही मामला माना जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










