Giridih News :तीन जिलों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल

Updated at : 06 Mar 2025 10:58 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :तीन जिलों को जोड़ने वाली सड़क बदहाल

Giridih News :बगोदर प्रखंड के खेतको वाया मड़मो सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. यह सड़क गिरिडीह, हजारीबाग और थर्मल बोकारो जाने वाले संपर्क पथ से जुड़ा है. बगोदर प्रखंड के खेतको, विष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो इस सड़क के किनारे हैं.

विज्ञापन

बगोदर प्रखंड के खेतको वाया मड़मो सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो गयी है. यह सड़क गिरिडीह, हजारीबाग और थर्मल बोकारो जाने वाले संपर्क पथ से जुड़ा है. बगोदर प्रखंड के खेतको, विष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो इस सड़क के किनारे हैं. वहीं, इस सड़क से बोकारो थर्मल भी पहुंचा जा सकता है. इस सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना होता है. सड़क की स्थिति खराब होने से राहगीरों व चालकों को परेशानी होती है. ग्रामीणों ने इसे मरम्मत करने की मांग की है. बता दें कि बगोदर प्रखंड के खेतको के खोंगिया नदी से उत्क्रमित उच्च विद्यालय और विष्णुगढ़ प्रखंड के मड़मो के लिए एक संपर्क पथ है. मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बीते एक दशक पूर्व सड़क बनी थी. करीब एक किमी से अधिक यह सड़क जर्जर हो गयी है. सड़क में बड़े-बड़े बोल्डर निकल आये हैं और गड्ढे भी हो गये हैं. इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. यह सड़क एक ओर से जीटी औरा, खेतको होते हुए मड़मो, मुंगो, विष्णुगढ़ को जोड़ती है, तो दूसरी ओर विष्णुगढ़ प्रखंड के लोग इस सड़क का उपयोग जीटी रोड होते हुए डुमरी जाने के लिए करते हैं. इस रास्ते से जाने में समय कम लगता है. विधायक ने सदन में उठाया मामला

झारखंड विधानसभा के शून्यकाल के दौरान बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने सड़क बनाये जाने का मामला उठाया है. कहा है कि बगोदर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विष्णुगढ़ प्रखंड की खेतको-मड़मो पथ खोंगिया नदी से उत्क्रमित उच्च विद्यालय मड़मो तक जर्जर हो गया है. इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है. आवागमन के लिए सड़क निर्माण की जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola