Giridih News :बनने के साथ उखड़ने लगी लुप्पी पथ, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

Updated:
विज्ञापन
Giridih News :बनने के साथ उखड़ने लगी लुप्पी पथ, गुणवत्ता पर उठ रहे सवाल

Giridih News :बेंगाबाद से बिहार के सीमावर्ती लुप्पी पंचायत को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण पथ का निर्माण लंबे इंतजार के बाद विधायक कल्पना सोरेन की पहल पर शुरू हुई. पथ का निर्माण कार्य शुरू होने से बेंगाबाद के पांच पंचायतों के ग्रामीणों को जर्जर सड़क से निजात मिलने की उम्मीद जगी, लेकिन बनने के साथ ही सड़क टूटने लगी है.

विज्ञापन

घटिया निर्माण की पोल खुलते देख ग्रामीणों की उम्मीद पर पानी फिर गया है. कई स्थानों पर बने पीसीसी पथ टूट गया है और उसमें उपरी परत के उड़ने से गिट्टी निकलने लगी है. अलकतरा की मात्रा कम देने के कारण गर्मी में पिच उखड़ने की संभावना बन गई है.

कार्य की गति भी सुस्त

स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह पथ बेंगाबाद, बड़कीटांड़, भलकुदर, गेनरो और लुप्पी पंचायत को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण पथ है. बेंगाबाद से 15 किलोमीटर तक बनने वाली सड़क का निर्माण कार्य भी काफी सुस्त है. धीमी गति और गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखे जाने के कारण ग्रामीणों को परेशानी होगी. ग्रामीणों के अनुसार गांवों में पीसीसी पथ का निर्माण हुआ है जिसमें समय समय पर पानी नहीं डाला गया. सिमेंट भी लोकल लगा दिया गया है जिस कारण पीसीसी पथ पर डस्ट उड़ने के कारण ग्रामीणों को फजीहत हो रही है. मुखिया मो बारिक अंसारी, पंसस मो इकबाल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने सड़क निर्माण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की है. इधर कनीय अभियंता मो फैज का कहना है कि शीघ्र सड़क की जांच करते हुए सुधार कराया जायेगा.

विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola