Giridih News :डाक विभाग ने शुरू की ज्ञान पोस्ट सेवा, सस्ती दर पर भेजी जा सकेगी अन्य सामग्री

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :डाक विभाग ने देशभर के डाकघरों के माध्यम से शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पुस्तकों की डिलीवरी को किफायती बनाने के लिए एक नयी सेवा ‘ज्ञान पोस्ट सेवा’ शुरू की है.

विज्ञापन

डाक विभाग ने देशभर के डाकघरों के माध्यम से शैक्षिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पुस्तकों की डिलीवरी को किफायती बनाने के लिए एक नयी सेवा ‘ज्ञान पोस्ट सेवा’ शुरू की है. डाकघर अधीक्षक संजय कुमार संगम ने प्रधान डाकघर में ज्ञान पोस्ट काउंटर के उद्घाटन के दौरान कहा कि ज्ञान पोस्ट के तहत भेजी जानेवाली पुस्तकों और मुद्रित शैक्षिक सामग्री को ट्रैक किया जा सकेगा. कहा कि पुस्तकों व मुद्रित शैक्षिक पैकेजों को 300 ग्राम तक के पैकेट के लिए केवल 20 रुपए से शुरू होकर और 5 किलोग्राम तक के पैकेट के लिए अधिकतम 100 रुपए (लागू करों के अनुसार) बेहद सस्ती दरों पर भेजा जा सकता है. साथ ही यह सेवा देश के हर हिस्से में शिक्षा का समर्थन करने और शिक्षार्थियों तक पहुंचाने के लिए भारतीय डाक की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाने का भी काम करेगी. कार्यक्रम में डाकपाल अभिषेक कुमार, डाक निरीक्षक, पेमेंट बैंक के मैनेजर रंजीत सिंह, अमित कुमार, शशि कुमार, लोकी रविदास,संतोष कुमार, मेरी हेंब्रम,रविंद्र कुमार, पवन कुमार, पवन सिंह समेत कई कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola