Giridih News :विधायक ने 246 दिव्यांगजनों के बीच किया उपकरण वितरण

Updated at : 30 Jan 2025 11:25 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :विधायक ने 246 दिव्यांगजनों के बीच किया उपकरण वितरण

Giridih News :एडीआइपी (एडिप) योजना के तहत 246 दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण जमुआ की विधायक डॉ मंजू कुमारी ने गुरुवार को किया.

विज्ञापन

सभी दिव्यांग हमारे परिवार के सदस्य जैसे हैं : डॉ मंजू कुमारीएडीआइपी (एडिप) योजना के तहत 246 दिव्यांगजनों के बीच सहायक उपकरणों का वितरण जमुआ की विधायक डॉ मंजू कुमारी ने गुरुवार को किया. उनके साथ इसमें जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेहा कश्यप, जमुआ के बीडीओ अमलजी व एलिम्को के झारखंड प्रभारी संजय मंडल भी थे. इस दौरान नेत्रहीन बच्चों को स्टिक और ट्राइसाइकिल वालों को हेलमेट पहनाकर सम्मानित किया गया. विधायक ने कहा कि सभी दिव्यांग हमारे परिवार के सदस्यों जैसे हैं. इस कार्यक्रम में यदि कोई छूट जाता है तो दोबारा जांच करना उपकरण वितरण किया जायेगा. दिव्यांग होने से आप बेकार नहीं हो सकते. भारत सरकार की योजनाओं के तहत उन्हें रोजगार भी दिलवाया जायेगा. दिव्यांग बच्चों को पढ़ने की सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी.

जिले में सात सौ से अधिक दिव्यांगों का हुआ है चयन

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि जिले में सात सौ से अधिक दिव्यांगों का चयन हुआ है, जिसमें सबसे अधिक जमुआ ब्लॉक में 246 लाभुकों को उपकरण दिया जा रहा है. एलिम्को के झारखंड प्रभारी ने कहा कि संस्था पिछले 50 वर्षों से दिव्यांगजनों के लिए उच्च कोटि के सहायक यंत्र, उपकरण और कृत्रिम अंग का निर्माण कर उसे एडिप योजना के अंतर्गत वितरित कर रही है. मौके पर जिप सदस्य संजय हाजरा, कुमारी प्रभा वर्मा, जमुआ की सीडीपीओ, भाजपा नेता साहेब महतो, सुमन सिन्हा, अशोक सिंह, राजेंद्र राय, समाजसेवी संजीत, उप प्रमुख यादव, रब्बुल हसन रब्बानी, सच्चिदानंद सिंह, रितेश कुमार, पूनम कुमारी, देवकी कुमारी, देवंती देवी, प्रयाग यादव, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष चीना खान आदि मौजूद थे. संचालन प्रधान सहायक बमशंकर शर्मा ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola