Giridih News :रीवा हादसे को ले जैन समाज में फूटा आक्रोश, निकाली मौन रैली

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 25 May 2026 10:28 PM

विज्ञापन

Giridih News :मध्यप्रदेश के रीवा जिले में 20 मई को हुई सड़क दुर्घटना में द्वय आर्यिका श्री श्रुतमती माता एवं उपशममती माता की समाधि होने की घटना को लेकर जैन समाज में गहरा आक्रोश व्याप्त है.

विज्ञापन

इसे लेकर पिछले दिनों मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज के देशव्यापी आह्वान पर सोमवार को गिरिडीह में जैन समाज ने मौन रैली निकाली. मौन रैली एवं विरोध कार्यक्रम में जैन समाज मधुबन के साथ क्षेत्र की विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं की भी सक्रिय सहभागिता रही.

निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग

घटना के वीडियो क्लिप सामने आने के बाद समाज के लोगों ने इसे संदिग्ध एवं षडयंत्रकारी बताते हुए निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है. इसी क्रम में जैन समाज मधुबन के तत्वावधान में मंगलवार को पर्वत तलेटी से एक विशाल मौन रैली निकाली गयी. रैली गुणायतन पहुंची, जहां विराजमान मुनिश्री प्रमाणसागर जी के संबोधन स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गयी. इस दौरान समाधिस्थ आर्यिकाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

डीसी व एसपी को ज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा के बाद पुनः मौन रैली शुरू हुई, जो मधुबन थाना पहुंची. वहां समाज के प्रतिनिधियों ने थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई तथा संत समाज की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा नीति लागू करने की मांग की. इसके बाद जैन समाज मधुबन के पदाधिकारियों ने डीसी व एसपी को भी ज्ञापन सौंपा और संतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठायी.

इनकी थी सहभागिता

कार्यक्रम में जैन समाज मधुबन के सक्रिय अध्यक्ष राजू जैन, उपाध्यक्ष देवेन्द्र जैन, महामंत्री अमित जैन, मंत्री राहुल जैन सहित सत्येन्द्र जैन, अतुल जैन, वीके. जैन, शैलेश जैन, अर्पित जैन, सुधीर जैन, श्रेयांश जैन, पारस जैन, संतोष जैन, सुनील जैन तथा गुणायतन से सुभाष जैन, कपूरचंद जैन, निर्मल जैन, नंदलाल जैन, अभिनव जैन समेत महिला मंडल, युवा मंडल एवं बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola