Girirdih News: शोभायात्रा निकाल प्रतिमा का किया गया विसर्जन
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Sep 2024 11:34 PM
Girirdih News: गावां बाजार व आसपास के क्षेत्रों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया गया. इसके साथ गणेश महोत्सव संपन्न हो गया.
गावां. गावां बाजार व आसपास के क्षेत्रों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन सोमवार को किया गया. इसके साथ गणेश महोत्सव संपन्न हो गया. शाम से ही तालाब व नदी किनारे प्रतिमा विसर्जन करने लोग पहुंचने लगे. गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तुम जल्दी आ…का लोग जयकारा लगाते रहे. पिहरा स्थित लक्ष्मी गणेश मंदिर में स्कूली बच्चों ने लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. मौके पर राहुल गुप्ता, उप मुखिया राजेश गुप्ता, विकास कुमार, धर्मेंद्र कुमार, ओमचंद्र गुप्ता, मनोज गुप्ता समेत अन्य मौजूद थे.
देवरी.
सोमवार की रात प्रतिमा विसर्जन के साथ ही देवरी प्रखंड के मलडीहा-बीजूटांड़, हरिरायडीह, गादिदिघी, चतरो, कोशोगोंदोदिघी, तेलोडीह, चिकनाडीह, मानिकबाद, असको, बैरिया, बिलोटांड़, जमखोखरो आदि गांव में आयोजित गणेशोत्सव संपन्न हो गया. महोत्सव के दौरान उक्त गांवों में श्रद्धालुओं को भीड़ उमड़ी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










