मानव सेवा संस्थान फाउंडेशन ने बांटे मास्क
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 07 Apr 2020 5:39 AM
गिरिडीह : चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से गिरिडीह मानव सेवा संस्थान फाउंडेशन ने सोमवार को बनियाडीह के गांधीनगर व प्रेमनगर में लोगों के बीच लगभग सौ मास्क का वितरण किया. इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष प्रकाश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित महिला-पुरुष व बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और हैंडवाश से उनके हाथ […]
गिरिडीह : चैंबर ऑफ कॉमर्स के सहयोग से गिरिडीह मानव सेवा संस्थान फाउंडेशन ने सोमवार को बनियाडीह के गांधीनगर व प्रेमनगर में लोगों के बीच लगभग सौ मास्क का वितरण किया. इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष प्रकाश कुमार श्रीवास्तव ने उपस्थित महिला-पुरुष व बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और हैंडवाश से उनके हाथ धुलवाये. उन्होंने लॉकडाउन में लोगों से घरों में ही रहने की अपील की. कहा कि दिन भर में चार-पांच अपना व अपने बच्चों का हाथ धुलवायें. सचिव जगजीत सिंह बग्गा ने लोगों को स्वच्छता को लेकर कई जानकारियां दी. मौके पर सदस्य निर्भय कुमार सिंह, पवन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश्वर दास, आशीष कुमार आदि थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










