Giridih News :आनन-फानन में विभाग ने तैयार किया बोर्ड

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 16 Apr 2026 10:25 PM

विज्ञापन

Giridih News :तालाब बनने के बाद भी वन विभाग ने कार्य संबंधी बोर्ड नहीं लगाया. लेकिन, जब विधायक कल्पना सोरेन के आने की सूचना मिली, तो बोर्ड लगाया, लेकिन प्राक्कलन राशि का जिक्र नहीं किया.

विज्ञापन

घाघरा में वन विभाग ने एक चेकडैम का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया. चार और चेकडैम बनेंगे. एक चेकडैम बनने के बाद भी विभाग ने सूचना बोर्ड नहीं लगाया गया था. ग्रामीणों ने विभाग से बोर्ड लगाकर निर्माण कार्य की सूचना को सार्वजनिक करने की मांग की, लेकिन विभागीय अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दिया. लेकिन, जैसे ही विधायक ने उद्घाटन का समय दी, वैसे ही वन विभाग ने आनन-फानन में गुरुवार को चेकडैम बने स्थान पर शिलापट्ट लगा दिया.

प्राक्कलन राशि का उल्लेख नहीं

शिलापट्ट में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सदस्य डॉ सरफराज अहमद की उपस्थिति में चेकडैम उद्घाटन का उल्लेख किया गया, लेकिन प्राक्कलन राशि का कोई जिक्र नहीं था. मौजूद ग्रामीणों ने इस ओर विधायक का ध्यान भी आकृष्ट कराया. कहा कि जब उद्घाटन के समय भी शिलापट्ट में प्राक्कलन राशि का उल्लेख नहीं किया, तो आम लोगों को इसकी जानकारी देने में विभाग का रवैया क्या होगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola