Giridih News: ट्रैक्टर की ट्रॉली से घायल किशोर की इलाज के दौरान मौत

Giridih News: थाना क्षेत्र के खरसान गांव में ट्रैक्टर की ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर रूप घायल 13 वर्षीय आदित्य चौधरी की इलाज के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गयी. मृतक की नानी फुलवा देवी ने गावां थाना में ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
थाना क्षेत्र के खरसान गांव में ट्रैक्टर की ट्रॉली की चपेट में आने से गंभीर रूप घायल 13 वर्षीय आदित्य चौधरी की इलाज के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गयी. मृतक की नानी फुलवा देवी ने गावां थाना में ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. फुलवा ने कहा है कि 24 जनवरी को आदित्य चौधरी पिता केदार चौधरी (डेवटन निवासी) गांव के स्कूल में पढ़ने जा रहा था. इसी क्रम में चंदन यादव पिता तुलसी यादव, मुकेश यादव पिता नागेश्वर यादव पछियारीडीह निवासी ट्रैक्टर चलाते हुए उसके नाती के पास पहुंचे और रुपये का प्रलोभन देकर नदी घाट पर ट्रैक्टर में बालू भरने का काम कहकर अपने साथ ले गये. करीब दो घंटे के बाद चंदन यादव अपने घर के पास बालू गिरा रहा था. इसी क्रम में ट्रैक्टर की ट्रॉली से उसके नाती का एक्सीडेंट हो गया. दुर्घटना में उसका नाती गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज के दौरान मंगलवार की रात नवादा के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गयी. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर कांड संख्या-13/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




