Giridih News: सलेडीह में डांड़ी में डूबने से किशोर की मौत, पसरा मातम

Updated at : 30 Jan 2025 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News: सलेडीह में डांड़ी में डूबने से किशोर की मौत, पसरा मातम

Giridih News: बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बलगो पंचायत के सलेडीह में सुकर रजक के 8 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार रजक की मौत डांड़ी में डूबने से बुधवार शाम को हो गयी. घटना के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

विज्ञापन

इसे लेकर सलेडीह निवासी सह पूर्व मुखिया जानकी रजक ने बताया कि शान करीब 3 बजे किशोर डांड़ी में पानी लेने गया था. पैर फिसलने से वह गहरे गड्ढे पानी में चला गया. मवेशी चरा रहीं महिलाओं ने देखा तो हो-हल्ला कर लोगों को घटना की जानकारी दी. इसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे लोगों ने किशोर को निकालने का प्रयास किया लेकिन ज्यादा पानी होने के कारण नहीं निकाल सके. झगर डालकर लगभग 4:25 बजे शाम को शव को बाहर निकाला गया. इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसकी सूचना भरकट्टा पुलिस को दी गयी. सूचना मिलते ही भरकट्टा में कार्यरत एएसआई आनंदी प्रसाद अस्पताल से शव को लेकर ओपी ले गये. भरकट्टा ओपी प्रभारी अमन कुमार ने बताया कि डांड़ी में डूबने से किशोर की मौत होने की बात परिजन बता रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola