Giridih News :प्लस टू उच्च विद्यालय बनियाडीह में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :प्लस टू उच्च विद्यालय बनियाडीह में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसमें 200 से अधिक अभिभावकों ने हिस्सा लिया. संगोष्ठी को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक चंद्रमणी प्रसाद ने विद्यालय में बच्चों की 75 प्रतिशत उपस्थिति को अनिवार्य बताते हुए अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजें.

विज्ञापन

बैठक के दौरान विद्यालय के शिक्षक विरेंद्र प्रसाद वर्मा ने विद्यालय में आयोजित होने वाले मासिक परीक्षा के महत्व एवं उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की. अभिभावकों से बच्चों के परीक्षा में नियमित रूप से शामिल होने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम को विद्यालय के कई शिक्षकों ने संबोधित करते हुए अभिभावकों से विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

योजनाओं की दी गयी

जानकारी

इसमें सरकार की तरफ से दी जाने वाली प्रीमैट्रिक स्कॉलरशिप, पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप, सावित्रीबाई फुले योजना, इको क्लब, सड़क सुरक्षा, बच्चों के खाते से आधार का लिंक करवाना, वोटर आईडी, पेन नंबर की अनिवार्यता, आधार में सुधार आदि महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola