राज्य सरकार ने जनता को ठगा : दिलीप वर्मा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

गांडेय विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने सोमवार को कई जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने झलकडीहा, करमजोरा, बरोटांड़, जरुआडीह, लखनपुर, जमुनियाटांड़ समेत अन्य गांवों में लोगों से मिले और संवाद किया.
विज्ञापन
गिरिडीह. गांडेय विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा ने सोमवार को कई जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने झलकडीहा, करमजोरा, बरोटांड़, जरुआडीह, लखनपुर, जमुनियाटांड़ समेत अन्य गांवों में लोगों से मिले और संवाद किया. लोगों से लोकसभा चुनाव एवं गांडेय विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को समर्थन देने की अपील की. श्री वर्मा ने कहा कि जनसंपर्क में उन्हें जनता का स्नेह मिल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ सभी जरूरतमंदों को मिल रहा है. कहा कि राज्य सरकार ने पिछले लगभग साढ़े चार वर्षों में जनता को केवल ठगा. जनता इसका करारा जवाब देने को तैयार है और इसकी शुरुआत भी गांडेय विधानसभा से होगी. केंद्र में फिर से एक बार मोदी सरकार बनेगी और गांडेय विधानसभा उपचुनाव में कमल खिलेगा. अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष शिवपूजन राम, चिंतामणी सिंह, जयप्रकाश मंडल, राजेंद्र वर्मा, अजीत राणा, प्रवीण राम, शंकर तिवारी, विजय चरणपहाड़ी, भुनेश्वर मंडल, उमाशंकर यादव, लालेश्वर राम, दीपू मंडल, रिंकू राणा, सुमित कुमार, भोला मंडल आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










