ePaper

वंदे भारत ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को होगी सुविधा : संजीव

Updated at : 25 Aug 2024 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को होगी सुविधा : संजीव

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार गुड्डू ने कहा है कि रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का पारसनाथ स्टेशन पर ठहराव से जिले के रेल यात्रियों को काफी सुविधा होगी. उन्होंने भाजपा के राज्य सभा सदस्य सह झारखंड प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी की पहल का स्वागत किया.

विज्ञापन

गिरिडीह.

भाजयुमो के प्रदेश मंत्री संजीव कुमार गुड्डू ने कहा है कि रांची-वाराणसी वंदे भारत ट्रेन का पारसनाथ स्टेशन पर ठहराव से जिले के रेल यात्रियों को काफी सुविधा होगी. उन्होंने भाजपा के राज्य सभा सदस्य सह झारखंड प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी की पहल का स्वागत किया. स्वीकृति प्रदान करने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया. कहा कि गिरिडीह जिले के रेल यात्रियों की सुविधा दिलाने के लिए उन्होंने डॉ वाजपेयी को कुछ दिन पूर्व पत्र लिखा था. इसमें रांची-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव पारसनाथ स्टेशन पर कराने की मांग की थी. उनकी मांग को डॉ वाजपेयी ने रेल मंत्री के पास रखी. इसके बाद इसकी स्वीकृति प्रदान की गयी. ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को वाराणसी व रांची जाने में काफी सुविधा होगी. इससे लोगों में काफी हर्ष व्याप्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola