Giridih News :तालाब में डूबने से छह वषीय बच्चे की मौत

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 14 Nov 2025 9:09 PM

विज्ञापन

Giridih News :पचंबा थाना क्षेत्र के रानीखावा में शुक्रवार की सुबह छह वर्षीय कुलदीप साव की मौत हो गयी. बच्चा घर के पास स्थित तालाब में डूब गया. सदर अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक कुलदीप सुबह किसी काम से तालाब की ओर गया था. इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में चला गया. आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते देखा, तो उसे पानी से बाहर निकाला और सदर अस्पताल पहुंचाया. लेकिन तब तक उसकी चुकी थी. सदर अस्पताल में मौत की पुष्टि होने के बाद कुलदीप के परिजन बिना पोस्टमार्टम कराये ही शव को लेकर घर लौट गये. परिजनों ने घटना को लेकर किसी तरह की जानकारी देने से इंकार कर दिया.

पुलिस को नहीं दी गयी सूचना

इधर, पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है. उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी जुटायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola