Giridih News : दो बाइकों के बीच टक्कर में तीन युवक घायल

Updated:
विज्ञापन

Giridih News : तिसरी-खिजुरी मुख्य पथ के थंभाचक के पास घटी घटना

विज्ञापन

Giridih News : तिसरी.

तिसरी थाना क्षेत्र के तिसरी-खिजुरी मुख्य पथ के थंभाचक के पास शुक्रवार को लगभग दस बजे दिन दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि खिजुरी की ओर से आ रही पल्सर बाइक का इंजन खुलकर अलग हो गया. वहीं इस टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही तिसरी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को तिसरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद गिरिडीह रेफर कर दिया. उक्त घटना में तिसरी निवासी 15 वर्षीय पीयूष तुरी, 20 वर्षीय जसिम अंसारी तथा अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के सिंहपुर निवासी 26 वर्षीय रंजीत कुमार मोदी गंभीर रूप से घायल हो गये.

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल

देवरी.

जमुआ- देवघर मुख्य मार्ग पर चिहरा (जमुई- बिहार) थाना क्षेत्र के गंगारायडीह गांव के समीप हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोन्दोंदिघी गांव निवासी कैलाश राम गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए चिहरा थाना की पुलिस ने चकाई अस्पताल में भर्ती कराया है. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए देवघर ले जाया गया. चिहरा थाना के अवर निरीक्षक जयकृष्ण प्रसाद ने बताया कि चिहरा पुलिस गश्ती कर रही थी, तभी उक्त युवक बाइक सहित सड़क पर घायल अवस्था में गिरा हुआ मिला.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola