देवर की हत्या मामले में भाभी को आजीवन कारावास की सजा, 50 हजार जुर्माना

Updated at : 25 Apr 2024 10:39 PM (IST)
विज्ञापन
देवर की हत्या मामले में भाभी को आजीवन कारावास की सजा, 50 हजार जुर्माना

प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद की अदालत ने गुरुवार को पिंटू यादव की हत्या मामले में उसकी भाभी राजेंद्री देवी, राजेंद्री देवी के पति जयदेव यादव व पुत्र संकेत उर्फ अंकित यादव को दोषी पाते हुए सजा सुनायी है.

विज्ञापन

गिरिडीह. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद की अदालत ने गुरुवार को पिंटू यादव की हत्या मामले में उसकी भाभी राजेंद्री देवी, राजेंद्री देवी के पति जयदेव यादव व पुत्र संकेत उर्फ अंकित यादव को दोषी पाते हुए सजा सुनायी है. इस मामले में राजेंद्री देवी को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी है और 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है. वहीं, महिला के पति जयदेव यादव व पुत्र संकेत उर्फ अंकित यादव को दस-दस साल की सजा और दस-दस हजार का जुर्माना लगाया है. जुर्माना की रकम नहीं देने पर छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी. मामला धनवार थाना कांड संख्या 275/21 से जुड़ा हुआ है. बता दें कि धनवार थाना क्षेत्र के नायकडीह गांव में दो सगे भाइयों जयदेव यादव व पिंटू यादव के बीच जमीन विवाद को लेकर विवाद चल रहा था. इसी मामले को लेकर 27 नवंबर 2021 की सुबह एक बार फिर से दोनों भाइयों में मारपीट हो गयी. दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडा से हमला कर दिया. इसी क्रम में जयदेव यादव की पत्नी राजेंद्री देवी ने अपने देवर पिंटू यादव पर धारदार हथियार से वार कर दिया. इससे पिंटू की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इस मामले को लेकर सूचक मृतक के छोटे भाई दिनेश यादव की शिकायत पर जयदेव राय, जयदेव राय की पत्नी राजेंद्री देवी व पुत्र संकेत उर्फ अंकित यादव को आरोपी बनाते हुए धनवार थाना में 27 नवंबर, 2021 को मामला दर्ज कराया गया. बचाव व अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज प्रसाद की अदालत ने सजा सुनायी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola