स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी को ले एसडीओ ने की बैठक

Updated at : 07 Aug 2024 12:13 AM (IST)
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी को ले एसडीओ ने की बैठक

खोरीमहुआ अनुमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को खोरीमहुआ अनुमंडल सभागार में एसडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

खोरीमहुआ अनुमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी को लेकर मंगलवार को खोरीमहुआ अनुमंडल सभागार में एसडीओ मनोज कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में एसडीपीओ नीरज कुमार सिंह, अनुमंडल क्षेत्र के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक तथा निजी विद्यालयों के डायरेक्ट सहित समाज के प्रबुद्धजनों ने भाग लिया. बैठक में मुख्य कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा. मुख्य कार्यक्रम का आयोजन धनवार के पुनीत राय स्टेडियम में होगा. प्रभातफेरी, साज सज्जा के साथ 8.30 बजे झंडोतोलन, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई और उसका रूप रेखा तैयार किया गया. 15 अगस्त को सुबह 6 बजे से स्कूली बच्चों के द्वारा प्रभातफेरी निकाली जायेगी तथा शाम 4 बजे से खोरीमहुआ अनुमंडल स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन धनवार के डॉ भाभा पब्लिक स्कूल में आयोजित किया जाएगा. जिसमें अनुमंडल क्षेत्र के कई निजी तथा सरकारी विद्यालयों के बच्चे हिस्सा लेंगे. बताया गया कि 14 अगस्त को शाम 3 बजे से प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के बीच एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला जायेगा. बैठक के दौरान धनवार प्रमुख गौतम सिंह, सीओ गुलाजर अंजुम, बीडीओ देवेंद्र कुमार दास, बीस सूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी, धनवार थाना प्रभारी नन्दू पाल, बीपीओ दिलीप कुमार साहू, भाजपा नेता सुनील अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि पवन साव, सांसद प्रतिनिधि जय प्रकाश साहा, निरंजन सिंह, अरविंद साव, संजय कुमार, डॉ भाभा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर रवींद्रनाथ सिंह, एनआर इंटरनेशनल से धर्मेंद्र सेठ, कोलम्बिया पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अम्बिका प्रसाद कुशवाहा, सर्वोदय शिक्षालय के डायरेक्टर प्रदीप कुमार निराला, कस्तूरबा विद्यालय की वाडेन निवेदिता कुमारी, विकेंद्र सहा आदि अनुमण्डल क्षेत्र के दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola