30 जून को होगा सरयूपारीण ब्राह्मण महासंघ का चुनाव
Updated at : 09 Jun 2024 11:25 PM (IST)
विज्ञापन

बिरनी प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय पलौंजिया में रविवार को सरयूपारीण ब्राह्मण महासंघ चुनाव कमेटी की बैठक हुई. बैठक में समाज के मुख्य चुनाव पदाधिकारी बासुदेव पांडेय मौजूद थे. बैठक में महासंघ के चुनाव कार्यों की समीक्षा कर रूपरेखा तैयार की गयी.
विज्ञापन
चुनाव कमेटी की हुई बैठक
बिरनी
. बिरनी प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय पलौंजिया में रविवार को सरयूपारीण ब्राह्मण महासंघ चुनाव कमेटी की बैठक हुई. बैठक में समाज के मुख्य चुनाव पदाधिकारी बासुदेव पांडेय मौजूद थे. बैठक में महासंघ के चुनाव कार्यों की समीक्षा कर रूपरेखा तैयार की गयी. समाज के नौ केंद्रों द्वारा दी जाने वाली आर्थिक सहयोग व मतदाता सूची पर भी चर्चा हुई. बासुदेव पांडेय ने बताया कि महासंघ की चुनाव 30 जून को निर्धारित है, जिसमें समाज के लोग एक अध्यक्ष और एक महामंत्री चुनेंगे. लंबे अरसे के बाद महासंघ का चुनाव होने जा रहा है. चुनाव कहां और पारदर्शी रूप से कैसे हो, इस पर मंथन किया गया. पूर्व से जानकारी होने के बाद भी महासंघ और केंद्रों के पदाधिकारी के नहीं पहुंचने पर नाराजगी जतायी. कहा कि पूर्व में घोषणा कर दी गयी थी कि नौ जून की बैठक में सभी केंद्राध्यक्ष अपने केंद्रों की मतदाता सूची के साथ चुनाव में होने वाले खर्च जमा करेंगे, लेकिन मिर्जागंज के अध्यक्ष छोड़ सभी अनुपस्थित रहे. उन्होंने बताया कि चुनाव कमेटी श्वेत पत्र जारी करेगी. इसमें अंकित किया जायेगा कि 16 जून तक महासंघ के पदाधिकारी, केंद्रों के पदाधिकारी तथा तदर्थ कमेटी अपने रवैया में सुधार नहीं करेंगे तो चुनाव निर्धारित 30 जून को बेकोबार केंद्र के किसी भी गांव में करा दी जायेगी. मौके पर मिर्जागंज केंद्राध्यक्ष हरेकृष्ण पांडेय, डोमन पांडेय, बीरेंद्र कुमार शर्मा, मनोज शर्मा, अभिमन्यु कुमार पांडेय, बिट्टू शर्मा, राजेश पांडेय समेत अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




