गिरिडीह में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, ऐसे हुआ हादसा

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

गिरिडीह में टैक्टर के पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

विज्ञापन

गिरिडीह : गिरिडीह के लोकाई थाना क्षेत्र अंतर्गत मनसाडीह घसनी में एक टैक्ट्रर के पलट जाने से चालक की मौत हो गयी है. मृतक की पहचान सोमरा मरांडी के 25 वर्षीय पुत्र बंशी मरांडी के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल वह स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है.

ट्रैक्टर के नीचे दबने से चालक की मौत

जानकारी के मुताबिक गिरिडीह का ट्रैक्टर चालक बंशी मरांडी कहीं ईट लाने गया था. जिसे खाली करने के बाद वह मनसाडीह से अपने गांव घसनी वापस लौट रहा था. ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण एक मोड़ के पास अनियंत्रित होकर वाहन पलट गया. जिससे चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया. इस वजह से मौके पर उसकी मौत हो गयी. इधर, सूचना मिलते ही मनसाडीह ओपी के प्रभारी अंकित कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही टैक्टर को अपने साथ थाने ले आयी.

Also Read: गिरिडीह में अवैध खनन के खिलाफ वन विभाग की छापेमारी, कई विस्फोटक सामग्री जब्त

बेकाबू होकर खेत में पलटा ट्रैक्टर, दबकर चालक की मौत

बता दें कि दो दिन पहले भी गिरिडीह में इसी तरह का हादसा हुआ था. दरअसल मंगलवार की रात जिले के धनवार थानांतर्गत मारूडीह में पांच फीट गहरे खेत में ट्रैक्टर पलटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. लेकिन, धनबाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक ट्रैक्टर चालक मारूडीह के बुधन यादव का पुत्र रतन यादव (35) है. जानकारी के अनुसार रतन देर रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर लेकर बालू लाने बिरनी स्थित बराकर नदी जा रहा था. घर से महज दो सौ मीटर आगे गया ही था कि ट्रैक्टर बेकाबू हो गया और पांच फीट गहरे खेत में जा गिरा. चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया.

जोरदार आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला और आनन-फानन में मरकच्चो के सरकारी अस्पताल ले गये. वहां से उसे धनबाद रेफर कर दिया गया था. मृतक रतन यादव शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं. दोनों बच्चे क्रमशः आठ व दस वर्ष के हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola