Giridih News: बाल काटकर महिला को घुमाने के मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को ले छापामारी जारी
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 03 Sep 2025 1:18 AM
Giridih News: बता दें कि एक महिला को चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ा था और उसके बाद उसे बंधक बना लिया था. इसके बाद महिला का बाल काटकर और चप्पलों की माला पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया.
चोरी के आरोप में बाल काटकर और चप्पल पहनाकर घुमाने के मामले में पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज कर दी है. बता दें कि एक महिला को चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने पकड़ा था और उसके बाद उसे बंधक बना लिया था. इसके बाद महिला का बाल काटकर और चप्पलों की माला पहनाकर उसे पूरे गांव में घुमाया गया. इस मामले में डुमरी थाना की पुलिस ने छह नामजद और 15-20 अज्ञात लोगों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. मंगलवार को सुबह से ही पुलिस चिह्नित लोगों को पकड़ने के लिए कई जगहों पर दबिश देती रही. मामले में डुमरी के थाना प्रभारी प्रणीत पटेल ने बताया कि दो लोगों को अब तक इस मामले में गिरफ्तार किया गया है. नामजद आरोपियों में दो पुरुषा और दो महिला की तलाश की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










