Giridih News :गिरिडीह में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 20 Apr 2026 10:40 PM

विज्ञापन

Giridih News : गिरिडीह में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. चिलचिलाती धूप, भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की दिनचर्या को अस्त-व्यस्त कर दिया है. गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है. सोमवार को यहां का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा.

विज्ञापन

गर्मी के कारण सभी परेशान हैं. इस बीच कहीं बिजली तो कहीं पानी की समस्या भी लोगों के जीवन को प्रभावित कर रहा है. आज सुबह से ही उमस भरी गर्मी थी. सुबह दस बजे के बाद सूर्य की तपीश तेज हो गयी.

जरूरी काम से घर से निकले लोग

इस वजह से लोगों को अपने-अपने घरों से निकलना मुश्किल हो गया. जो लोग जरूरी काम से बाजार निकले वह जल्दी अपने कार्यों का निपटारा करके घरों में चले गये. दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा छा गया. इधर, गर्मी के कारण छोटे-छोटे बच्चों को भी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. प्यास बुझाने के लिए लगातर पानी का सेवन कर रहे हैं. तरबूज, खीरा, ककड़ी खाकर भी लोग राहत पाने की कोशिश की. शहरी क्षेत्र के विभिन्न मार्गों पर शीतल पेय पदार्थ का ठेला लगा हुआ है, जहां पर लोग इसका सेवन करने के लिए पहुंचते हैं. स्कूल व कॉलेज में छुट्टी के दौरान जब विद्यार्थी स्कूल से निकले तो उन्हें तेज धूप के बीच अपने-अपने घरों तक जाना पड़ा, जिससे उन्हें दिक्कती हुई. शाम पांच बजे तक गर्म हवा चलती रही.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola