Giridih News : इलाज करने जा रहे प्रैक्टिशनर की हार्ट अटैक से मौत

Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 01 Apr 2026 12:25 AM

विज्ञापन

Giridih News : सीने में दर्द की शिकायत की, ग्रामीण लेकर पहुंचे जमुआ सीएएचसी

विज्ञापन

Giridih News :

झारखंडधाम.

जमुआ प्रखंड के धुरगड़गी निवासी ग्रामीण चिकित्सक तिलकधारी वर्मा का आकस्मिक निधन मंगलवार को हो गया. बताया जाता है कि श्री वर्मा पड़ोसी गांव आलोडीह के किसी बीमार व्यक्ति को देखने मोटरसाइकिल से जा रहे थे. आलोडीह पहुंचते ही श्री वर्मा अपनी मोटरसाइकिल से गिर गये. उन्होंने सीने में तेज दर्द होने की बात बतायी. आनन-फानन में ग्रामीणों ने 108 पर डायल कर एंबुलेंस बुलाया और उन्हें जमुआ सीएएचसी ले गये. जहां चिकित्सकों ने श्री वर्मा को मृत घोषित कर दिया. दूसरों की चिकित्सा करने वाले चिकित्सक की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है. मृतक अपने पीछे पत्नी और चार बच्चे छोड़ गये हैं. उनके निधन पर मुखिया झरि महतो, पूर्व पसंस इंद्रनारायण वर्मा, राकेश वर्मा, सिकंदर वर्मा, मोहन पंडित, डॉ किशोरी वर्मा सहित कई लोगों ने संवेदना जतायी है.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola