पुलिया के नीचे से पुलिस ने बरामद किया युवक का शव
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 08 Aug 2024 11:56 PM
पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पोखरिया में पुलिस ने गुरुवार को एक पुलिया के नीचे से युवक का शव बरामद किया है. शव देखने से पता चल रहा है कि मृतक के सिर पर पत्थर से चोट आयी है.
पीरटांड़. पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पोखरिया में पुलिस ने गुरुवार को एक पुलिया के नीचे से युवक का शव बरामद किया है. शव देखने से पता चल रहा है कि मृतक के सिर पर पत्थर से चोट आयी है. बताया गया कि इसी पंचायत के केंदुआडीह निवासी भूटका सोरेन का मंझला पुत्र करमचंद सोरेन, जो कि एक मेडिकल प्रैक्टिशनर था, गुरुवार की सुबह घर से निकला था. वह पोखरिया गांव इलाज करने गया था. गुरुवार दोपहर चरवाहों ने देखा कि किसी युवक का शव पुलिया के नीचे पड़ा हुआ है. इसकी सूचना पीरटांड़ पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी गौतम कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुंचे. शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि उसके सिर पर चोट के निशान हैं. घटनास्थल पर लोगों का जुटान हो गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की तीन बच्चियां भी हैं जो छोटी-छोटी हैं.
अर्द्ध निर्मित कूप में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत
गांडेय.
अहिल्यापुर थाना क्षेत्र के गुलियाडीह गांव में गुरुवार को दोपहर अर्द्ध निर्मित कूप में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी. खिरो दास का छह वर्षीय पुत्र प्रभाष कुमार गांव में ही धंसे अर्द्ध निर्मित कूप में डूब गया. जब तक उसे निकाला जाता, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर सूचना पर मुखिया नवीन वर्मा पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी. बता दें कि प्रभाष प्राथमिक विद्यालय पुतरिया में कक्षा एक का छात्र था. बच्चे की मौत से गांव समेत विद्यालय परिवार में भी शोक की लहर है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










