Giridih News :प्रभातफेरी निकाल सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

Updated at : 30 Jan 2025 10:47 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :प्रभातफेरी निकाल सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

Giridih News :जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शहर में प्रभातफेरी निकाली गयी.

विज्ञापन

सड़क सुरक्षा माह 2025 का समापनजिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा माह के तहत लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए शहर में प्रभातफेरी निकाली गयी. वहीं, स्कूलों में भी कार्यक्रम हुआ. इस दौरान लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी.

यातायात नियमों के पालन की अपील

हेलमेट पहनकर बाइक चलाने का संदेश दिया गया. बताया गया कि अधिकांश वाहन दुर्घटना यातायात नियमों का पालन नहीं करने के कारण होती है. बाइक चलाते समय हेलमेट व चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें. वाहन का सभी दस्तावेज दुरुस्त रखें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं के बाद क्षतिपूर्ति दावा मिलने में परेशानी नहीं हो. सड़क सुरक्षा माह 2025 के अवसर पर गिरिडीह जिले में विभिन्न स्थलों पर जागरूकता रथ, इंस्टालेशन ऑफ रिफ्लेक्टिव टेप, रोड सेफ्टी शपथ, सघन वाहन जांच, सेल्फी विद शपथ, काउंसलिंग ऑफ डीएल एंड एलएल, रोड सेफ्टी पंपलेट व बुक वितरण, सेल्फी विद हेलमेट एंड सीटबेल्ट, नुक्कड़ नाटक, प्रभात फेरी, गुड सेमरिटन और हिट एंड रन जागरूकता, सघन जांच ड्रंक एंड ड्राइव, ओवरलोड, रोड सेफ्टी क्विज, हेलमेट वितरण, रोड ऐट रोज, रोड सेफ्टी बाइक रैली, यातायात नियमों की जागरूकता, रोड सेफ्टी झाकी, नि:शुल्क जांच शिविर, रोड सेफ्टी ऐट स्कूल, प्रभात फेरी, बैडमिंटन प्रतियोगिता, क्रिकेट प्रतियोगिता, स्कूल में जागरूकता अभियान, रक्तदान, पौधरोपण, पतंग महोत्सव, नो हेलमेट नो फ्यूल व रन फॉर सेफ्टी (मैराथन) का आयोजन करते हुए जिले में इसका सामापन किया गया. मौके पर डीटीओ शैलेश कुमार प्रियदर्शी, ट्रैफिक प्रभारी दुगन टोपनो, एमवीआई शुभम लाल, एमवीआई गौरीशंकर, एमवीआई इरफान अहमद, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक मो वाजिद हसन, साकेत भारती, ट्रैफिक पुलिस इस अभियान में उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola