Giridih News :विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शनिवार को संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुमताज अहमद की अध्यक्षता में मध्य विद्यालय पडरियाटांड़ में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

यूएमएस पडरियाटांड़ के शिक्षक महेंद्र महतो तथा यूएचएस पोखरिया नावाडीह के शिक्षकउमाशंकर महतो का मैचुअल ट्रांसफर एक दूसरे स्कूल में होने के कारण विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. वहीं सेवानिवृत्त शिक्षक मो रुस्तम अली व स्थानांतरित सहायक अध्यापक राजेंद्र पांडेय को भी सम्मानित किया गया. सभी शिक्षकों को उपहार देकर और फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया. इस दौरान अमरा पंचायत के मुखिया अशोक पांडेय, गोविंद महतो, टेकलाल महतो, शिक्षक सुनील पांडेय, अनंतलाल महतो, पिंकी देवी, शिक्षिका लवली कुमारी, संतोष महतो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola