Gridih News : पोषण पखवारा के तहत कैलेंडर के अनुरूप करें गतिविधियां : डीसी
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 11 Apr 2026 1:20 AM
विज्ञापन
Gridih News : 23 अप्रैल तक चलेगा पोषण पखवारा
विज्ञापन
Gridih News : गिरिडीह. डीसी सह जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव ने कहा कि महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार ने नौ से 23 अप्रैल तक पोषण पखवारा आयोजित होगा. इस वर्ष मनाये जाने वाले पोषण पखवारा का मुख्य थीम है “बचपन के पहले छह साल-पोषण, पढ़ाई के लिए बेमिसाल “.
सामुदायिक भागीदारी पर बल :
पोषण पखवारा के तहत मातृत्व एवं शिशु पोषण, मस्तिष्क के विकास के लिए प्रारंभिक प्रोत्साहन (0-3 वर्ष), आधारित शिक्षा (3-6 वर्ष), प्रारंभिक वर्षों में खेल, स्क्रीन टाइम को कम करने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण है. आंगनबाड़ियों के लिए सामुदायिक समर्थन जुटाना है. डीसी ने बताया कि मिशन पोषण 2.0 का उद्देश्य सामाजिक और व्यवहार परिवर्तन संचार (एसबीसीसी) और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से पोषण स्तर को सुधारना है.पोषण के परिणामों में सुधार :
डीसी ने कहा कि यह मिशन समुदायों को मजबूत करने एवं लाभार्थियों को सशक्त बनाने में जोर देता है. विगत वर्षों में सफल पोषण पखवारों के आयोजन तथा जन-जागरूकता एवं सामुदायिक गतिविधियों के माध्यम से पोषण के परिणामों में सुधार पाया गया है. इस वर्ष पोषण पखवारों नौ से 23 अप्रैल 2026 तक मनाया जायेगा. इसमें पोषण से संबंधित सेवाओं को बेहतर तरीके से लागू करना तथा सामुदायिक गतिविधियों को सुनिश्चित किया जाना है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










