Giridih News :मांगों पर फैसला नहीं तो जीएम ऑफिस का घेराव, झाकोमयू ने दिया अल्टीमेटम
Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 20 Apr 2026 10:38 PM
Giridih News : झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन की बैठक सोमवार को पपरवाटांड़ स्थित यूनियन कार्यालय में हुई. बैठक में सीसीएल गिरिडीह कोलियरी प्रबंधन को तीन सूत्री मांगों को लेकर एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया. चेतावनी दी गयी कि सकारात्मक पहल नहीं होने पर 23 अप्रैल के बाद महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया जायेगा.
यूनियन नेताओं ने कहा कि 17 अप्रैल को सौंपे गये ज्ञापन पर अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है. ऐसे में आंदोलनात्मक कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया गया है. एरिया अध्यक्ष हरगौरी साव छक्कू ने कहा कि गिरिडीह ओपनकास्ट खदान के लिए जिन रैयतों की जमीन अधिग्रहीत की गयी है, उनका सत्यापन कर उन्हें नौकरी या उचित मुआवजा दिया जाये. विस्थापितों को नौकरी-मुआवजा और 75% स्थानीय को रोजगार की मांग : यूनियन ने मांग रखी कि ओपनकास्ट माइंस में काम करने वाली आउटसोर्सिंग कंपनी में योग्यता के आधार पर 75 प्रतिशत रोजगार स्थानीय लोगों को दिया जाये. एरिया सचिव तेजलाल मंडल ने कहा कि छह मार्च को प्रबंधन के साथ हुई वार्ता के निर्णयों का अब तक अनुपालन नहीं हुआ है. यूनियन ने दोबारा वार्ता की मांग की है. वार्ता नहीं होने पर जोरदार आंदोलन किया जायेगा. उपाध्यक्ष अर्जुन रवानी ने कहा कि आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा काम शुरू करने की तैयारी चल रही है, लेकिन स्थानीय रोजगार को लेकर प्रबंधन टालमटोल कर रहा है.
23 अप्रैल के बाद घेराव की चेतावनी : यूनियन ने साफ किया कि 23 अप्रैल तक वार्ता नहीं हुई, तो सीसीएल महाप्रबंधक कार्यालय का घेराव किया जायेगा. बैठक में कई पदाधिकारी, विस्थापित और असंगठित मजदूर मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










