Giridih News: भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में हुई चोरी मामले में दर्ज नहीं हुआ केस

Giridih News : पिछले मंगलवार की रात डाउन भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में रेल यात्रियों के सामनों की हुई चोरी मामले में गुरुवार तक जीआरपी गोमो में दर्ज नहीं हुआ है. इसके कारण जीआरपी आगे की कार्रवाई नहीं कर पा रही है.
इस संबंध में जीआरपी निरीक्षक (गोमो) शाहजहां खान ने बताया कि उक्त घटना से संबंधित भुक्तभोगियों ने अभी तक रेल थाना से संपर्क नहीं किया है. इसके कारण घटना से संबंधित मामला दर्ज नहीं हो पाया है.
उन्होंने बताया कि बरामद किये गये एक मोबाइल पर एक पीड़ित ने घटना की जानकारी दी. कहा कि वह गुरुवार को गोमो पहुंचकर मामला दर्ज करायेंगे, लेकिन अभी तक यात्री नहीं पहुंचा है.सामानों की तैयारी की जब्ती सूची
शाहजहां खान ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना की पंजी में घटना से संबंधित जिक्र करते हुए बरामद सभी चार मोबाइल फोन की जब्ती सूची बना ली गयी है. मालूम रहे कि मंगलवार की रात भुवनेश्वर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12820 डाउन) में सफर कर रहीं पांच महिला रेल यात्रियों का मोबाइल, जेवर से भरे पर्स व रुपये उस समय चोरी हो गये, जब वह सो रहीं थीं.नींद खुलने पर चोरी का पता चला तो वह हल्आला करने लगी. इधर, अन्य यात्री भी अपनी सामानों की खोजबीन करने लगे. इसी बीच अपराधियों ने गड़ैया बिहार हॉल्ट के पास चेन पुलिंग कर ट्रेन रोका और उतरकर जंगल की ओर भाग गया.
सूचना मिलने पर आरपीएफ हजारीबाग रोड व जीआरपी गोमो उक्त स्थल पर पहुंची और छानबीन की. इस दौरान रेलवे पटरी के किनारे चार मोबाइल फोन तथा पर्स मिला था. इसे जीआरपी (गोमो) को सौंप दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




