Giridih News :कबीर ज्ञान मंदिर में निर्वाण महोत्सव शुरू

Giridih News :श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु विवेक साहब के निर्वाण महोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार को संत कबीर साहब कृत साखी ग्रंथ के पाठ से शुरू हुआ.
श्री कबीर ज्ञान मंदिर में सद्गुरु विवेक साहब के निर्वाण महोत्सव का दो दिवसीय कार्यक्रम गुरुवार को संत कबीर साहब कृत साखी ग्रंथ के पाठ से शुरू हुआ. इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने अखंड पाठ में भाग लिया. इसके बाद विवेक साहब की पावन समाधि पर चादर अर्पित की गयी. द्वितीय सत्र में बच्चों ने भाव नृत्य प्रस्तुति किया. इसमें जागो हिंदू जागो नामक नाटक का मंचन किया गया. कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण सद्गुरु मां का दिव्य भजन रहा. महाआरती व भंडारे के साथ पहले दिन के कार्यक्रम का समापन हुआ. बताया गया कि आज के ही दिन गुरु गोविंद धाम मंदिर की स्थापना की गयी थी. मां ज्ञान ने कहा कि आज एक दिव्य दिवस है जिसका हम सब साक्षी बन रहे हैं. कहा कि गुरु की आज्ञा को नतमस्तक होकर स्वीकार करने में ही हमारा कल्याण है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




