Giridih News :काशीपुर के विधायक ने किया दुर्गा मंडपों का भ्रमण

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला के काशीपुर विधानसभा के भाजपा विधायक कमलाकांत हांसदा रविवार को सदर प्रखंड के दुर्गा मंडपों का भ्रमण किया. वह मटरूखा और बनियाडीह दुर्गा मंडप भी पहुंचे.

विज्ञापन

विधायक कमलाकांत हांसदा ने दुर्गापूजा कमेटी के पदाधिकारियों से मुलाकात की और सभी जानकारी ली. विधायक श्री हांसदा ने बताया कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के निमित गिरिडीह में दुर्गापूजा पंडालों का भ्रमण कर रहे हैं. कमेटी के लोगों से मुलाकात कर पूजा पद्धति और परंपरा के बारे में अवगत हो रहे हैं. कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत कई पहलुओं पर जोर दिया है. उन्होंने बनियाडीह सेंट्रल दुर्गा कमेटी के सचिव दिलीप पासवान, अजय कुमार से पूजा के बारे में जानकारी प्राप्त की. उनके साथ भाजपा नेता सह एक भारत श्रेष्ठ भारत के संयोजक अमर कुमार सिन्हा, राजेश जायसवाल भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola