Giridih News :विधायक नागेंद्र महतो ने उठाया जलापूर्ति का मामला

Giridih News :बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो ने गुरुवार को बिरनी प्रखंड में जल संकट का मुद्दा उठाया. कहा कि प्रखंड की कई पंचायत के लोगों को नल-जल योजना का लाभ नहीं मिल रहा है.
बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो ने गुरुवार को बिरनी प्रखंड में जल संकट का मुद्दा उठाया. श्री महतो ने कहा है कि पूरे विधानसभा के साथ बिरनी प्रखंड के कपिलो, चानो, रजमनिया, वृंदा, बंगराकला, अरारी, तेतरिया सलैयडीह, बरहमसिया, मरकोडीह, डबरसैनी समेत अन्य जगहों पर जलस्तर काफी नीचे चले जाने के कारण कुआं व चापाकल अभी से ही सूखने लगे हैं. सरकार गर्मी में जल संकट की समस्या समाधान के लिए जलमीनार लगाये. बता दें कि बिरनी प्रखंड के कपिलो, भरकट्टा, पेशम, बाराडीह व नवादा में पेयजलापूर्ति योजना के तहत लगभग सौ करोड़ रुपये खर्च कर पानी टंकी बनायी गयी है. लेकिन, टंकी से लगातार लोगों को पानी नहीं रहा है. कई पंचायतों में आधा-अधूरा काम हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




