Giridih News :कुएं में डूबने से अधेड़ की मौत

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :गावां थाना क्षेत्र के पिहरा में कुआं में डूबने से पिहरा निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र राय पिता तेजो राय की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजन काफी आहत हैं.

विज्ञापन

परिजनों के अनुसार शनिवार की दोपहर खाना खाकर राजेंद्र घर से निकला और देर शाम तक घर वापस नहीं आया. उसके बाद परिजन उसे ढूंढने लगे. इसी दौरान लेंबू पहाड़ी के पीछे स्थित कुएं के पास उसका चप्पल मिला. बाद में कुएं से शव बरामद किया गया. मृतक की पत्नी ने कहा कि वह मानसिक रूप से परेशान थे. सूचना पर गावां पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व परिजनों से पूछताछ की. परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया. बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया. मृतक को एक पुत्री है. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola