Giridih News : कल्पना सोरेन को प्लस टू शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन
Published by : MANOJ KUMAR Updated At : 01 Apr 2026 12:30 AM
Giridih News : गिरिडीह जिले के 40 पीजीटी शिक्षकों का मुद्दा उठाया
Giridih News : गिरिडीह. झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ ने अपनी लंबित मांगों, विशेषकर वरीय वेतनमान में प्रोन्नति को लेकर गांडेय विधायक कल्पना सोरेन से मिलकर उन्हें एक ज्ञापन सौंपा. संघ के जिलाध्यक्ष और झारोटेफ (एनएमओपीएस) के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल विधायक से मिला. ज्ञापन में मुख्य रूप से गिरिडीह जिले के उन 40 पीजीटी शिक्षकों का मुद्दा उठाया गया है, जो प्लस टू उच्च विद्यालयों में 12 वर्ष से अधिक की सेवा पूरी कर चुके हैं. नियमानुसार, इन शिक्षकों को 5400 ग्रेड पे के साथ वरीय वेतनमान में प्रोन्नति मिलनी चाहिए. शिक्षकों ने विधायक को बताया कि डीइओ कार्यालय से इस संदर्भ में प्रतिवेदन नवंबर 2025 में ही माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को भेजा जा चुका है. प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक मिथिलेश कुमार, संगठन मंत्री सुरेश कुमार रजक, कृष्ण मुरारी मिश्रा, विकास कुमार सिन्हा सहित कई अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










