Giridih News: डीएवी राष्ट्रीय खेल में पदक जीतने वालों को किया गया सम्मानित
Published by : MAYANK TIWARI Updated At : 02 Sep 2025 11:50 PM
Giridih News: ताइक्वांडो में (अंडर-19) बालक वर्ग में स्वर्ण पदक और (अंडर - 17) के बालक वर्ग के दो बच्चों ने कांस्य पदक जीता. वहीं बैडमिंटन (अंडर - 17) के बालक वर्ग के बच्चों ने रजत पदक जीता. प्राचार्य ओम प्रकाश गोयल ने सभी बच्चों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा हमें बनाना चाहिए.
डीएवी पब्लिक स्कूल सीसीएल गिरिडीह के प्रांगण में मंगलवार को डीएवी राष्ट्रीय खेल 2025- 26 के तहत क्षेत्रीय स्तर (झारखंड ) के विभिन्न वर्ग के विजेता, उपविजेता जिन्होंने स्वर्ण पदक, रजक पदक और कांस्य पदक जीता है उन्हें विद्यालय के मंच पर सभी बच्चों की उपस्थिति में सम्मानित किया गया. बास्केटबॉल ( अंडर-19) के बालक बच्चों ने स्वर्ण पदक जीत कर विद्यालय का नाम रोशन किया. ताइक्वांडो में (अंडर-19) बालक वर्ग में स्वर्ण पदक और (अंडर – 17) के बालक वर्ग के दो बच्चों ने कांस्य पदक जीता. वहीं बैडमिंटन (अंडर – 17) के बालक वर्ग के बच्चों ने रजत पदक जीता. प्राचार्य ओम प्रकाश गोयल ने सभी बच्चों को सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा हमें बनाना चाहिए. आज विद्यालय के उन बच्चों को भी सम्मानित किया गया जो विद्यालय के पाठ्यचर्या गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ कार्य किया. चारों हाउस के सर्वश्रेष्ठ बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उनके उत्साह को बढ़ाया गया. इस अवसर पर मंच पर विश्वनाथ घोषाल, नवाकिशोर हलधर, बासुदेव पटनायक, अवनीत कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, काकोली शाहा, मोइना गोस्वामी, शाश्वती मुखर्जी, सुभाष तिवारी, कुंदन कुमार और नयन कुमार उपस्थित थे. मंच का संचालन मोइना गोस्वामी और नवाकिशोर हलधर ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










