Giridih News :मेयर पहुंची बस स्टैंड, अपनी निगरानी में करायी साफ-सफाई

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 17 Apr 2026 10:40 PM

विज्ञापन

Giridih News :मेयर प्रमिला मेहरा शुक्रवार की सुबह गिरिडीह बस स्टैंड पहुंची. मेयर के साथ कई सफाई कर्मचारी भी थे. मेयर ने बस स्टैंड में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही सफाई कर्मियों को व्यवस्थित तरीके से साफ-सफाई का निर्देश दिया.

विज्ञापन

प्रभात इंपैक्ट

वह अपनी निगरानी में बस स्टैंड की सफाई करवायी. सफाई कर्मियों ने सफाई करने के साथ-साथ कचरे का उठाव किया. मेयर ने सफाई कर्मचारियों से बस स्टैंड को पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित रखने की बात कही. कहा कि बस स्टैंड की नियमित बेहतर तरीके से सफाई जरूरी है. यहां यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है. गंदगी के कारण उनलोगों को परेशानी होती है. कहा कि शहर को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है.

दुकानदारों से डस्टबिन रखने की अपील

उन्होंने बस स्टैंड परिसर में ठेला लगाने वाले व दुकानदारों से अपने प्रतिष्ठान के समक्ष डस्टबिन रखने की सलाह दी. इससे पूर्व वह नगर निगम कार्यालय पहुंची. सफाई कर्मियों ने वेतन से जुड़ी समस्या रखी. उन्होंने मेयर ने जल्द उचित समाधान का आश्वासन दिया. बता दें कि प्रभात खबर ने 22 मार्च के अंक में बस स्टैंड में साफ-सफाई का अभाव से संबंधित खबर प्रकाशित किया था. इस खबर के माध्यम से गंदगी से बजबजा रही है नालियां और कई जगहों पर टूटा है स्लैब का विस्तृत उल्लेख था. बताया जाता है कि बस स्टैंड में नियमित साफ-सफाई की जरूरत है. साथ ही नालियों में स्लैब लगाने की भी जरूरत है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola