Giridih News :सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गणित विज्ञान मेला का आयोजन

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में बुधवार को गणित विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. यह मेला विभिन्न विषयों पर शिशु, बाल, किशोर और तरुण चार वर्गों में आयोजित था. मेले में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किया.

विज्ञापन

बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल किये प्रस्तुत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा में बुधवार को गणित विज्ञान मेला का आयोजन किया गया. यह मेला विभिन्न विषयों पर शिशु, बाल, किशोर और तरुण चार वर्गों में आयोजित था. मेले में बच्चों ने एक से बढ़कर एक मॉडल प्रस्तुत किया. मेला का उद्घाटन समिति उपाध्यक्ष डॉ सतीश्वर प्रसाद सिन्हा एवं प्रधानाचार्य आनंद कमल ने संयुक्त रूप से महान वैज्ञानिकों के समक्ष नारियल फोड़कर किया. प्रधानाचार्य ने कहा कि गणित विज्ञान मेला एक ऐसा आयोजन है जहां छात्र अपनी विज्ञान परियोजनाओं को प्रदर्शित करते हैं. यह एक मंच है जहां छात्र वैज्ञानिक अवधारणाओं को प्रयोगों, मॉडलों और प्रदर्शनों के माध्यम से प्रस्तुत करते हैं. गणित विज्ञान मेले का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान कौशल को बढ़ावा देना है. यह छात्रों को वैज्ञानिक सिद्धांतों एवं चुनौतियां का हल ढूंढने की प्रवृत्ति को विकसित करता है. विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान पर चयनित बच्चे आगामी प्रांतीय गणित विज्ञान मेला, बाघमारा, धनबाद में शामिल होंगे. मॉडल का मूल्यांकन हेतु प्रमुख राजीव सिन्हा, प्रवीण कुमार सिन्हा, प्रदीप सिंह, उमेश पांडेय, सूरज कुमार, राकेश रंजन, कोकिल चंदसौरभ कुमार, राजू मिश्रा, मधुश्रेय, दिव्येंदु कुमार एवं अजीत मिश्रा का सराहनीय योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola