ePaper

Giridih News : विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Updated at : 24 Sep 2024 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News : विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान

Giridih News : तिसरी मिशन स्कूल के पास एक विवाहिता सविता देवी (20) ने सोमवार की देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

Giridih News :

तिसरी थानांर्गत तिसरी मिशन स्कूल के पास एक विवाहिता सविता देवी (20) पति सोनू प्रजापति ने बीते सोमवार की देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. तिसरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है और छानबीन में जुट गयी है. बताया जाता है कि बीते सोमवार को दस बजे के करीब सोनू प्रजापति घर पहुंचा. उसने शराब पी रखी थी. इसके बाद सोनू की पत्नी सविता देवी ने पति को कहा कि बाहर के चापाकल से हाथ-पांव धोकर आइए. जैसे ही उसका पति चापाकल के पास गया वैसे ही उसकी पत्नी सविता देवी अपने घर में घुसी और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. पति द्वारा आवाज लगाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला, तो उसने अगल-बगल के लोगों को बुलाया. रात में ही वहां लोगों की भीड़ जुट गयी. लोहे का दरवाजा होने के कारण ग्रामीण भी दरवाजा तोड़ नहीं पाये. बाद में इसकी सूचना तिसरी पुलिस को दी गयी. थाना प्रभारी रंजय कुमार पुलिस सदल बल घटनास्थल पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाया. अंदर सविता देवी फांसी पर लटकी हुई थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मंगलवार को उसे पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola