ePaper

विवाहिता ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Updated at : 30 Jun 2024 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता ने युवक पर लगाया यौन शोषण का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

एक विवाहिता ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा महिला थाना व बिरनी थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में कहा कि बिरनी थाना क्षेत्र खरटी गांव के युवक प्रदीप कुमार वर्मा का पति से जान पहचान होने के कारण अक्सर घर आता जाता था.

विज्ञापन

बिरनी प्रखंड की एक विवाहिता ने एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए गिरिडीह महिला थाना व बिरनी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. महिला ने आवेदन में कहा है कि बिरनी थाना क्षेत्र खरटी गांव के युवक प्रदीप कुमार वर्मा का पति से जान पहचान होने के कारण अक्सर घर आता जाता था. बीते वर्ष छठ त्योहार के दूसरे दिन जब मेरे पति घर से बाहर गए थे ताे प्रदीप कुमार वर्मा घर आया और मुझे अकेला पाकर यौन शोषण किया. इस दौरान उसने आप्पतिजनक फोटो मोबाइल पर खींच ली. और किसी को यह बात ना बताने की धमकी दी. इसके बाद वह लगातार यौन शोषण करने लगा. बेइज्जती के डर से घटना की जानकारी महीला ने किसी को नहीं दी. इस बीच वह पति के साथ सूरत चली गयी और रहने लगी. इस बीच प्रदीप वर्मा भी मजदूरी करने के बहाने सूरत पहुंच गया. महिला ने बताया कि जब मेरे पति काम करने जाते थे ताे अकेला पाकर यौन शोषण करता था. इससे परेशान होकर वह सूरत से वापस अपने गांव वापस लौट आयी तो प्रदीप भी सूरत से अपना गांव पहुंच गया. यहां भी आरोपी महिला का यौन शोषण करता रहा. इसके बाद तंग आकर महिला ने अपने पति को बीते 27 जून 2024 को घटना की जानकारी दी. उसके बाद पति के साथ 28 जून 2024 को गिरिडीह महिला थाना पहुंच कर आरोपी प्रदीप के खिलाफ आवेदन दिया. आवेदन के आधार पर पुलिस जांच में जुट गयी है. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आवेदन मिला है. जांच की जा रही है. पीड़िता महिला थाना को भी आवेदन पहले दे चुकी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola