Giridih news: विवाहिता को लेकर भाग रहे युवक को रांची में पकड़ा

Updated:
विज्ञापन
Giridih news: विवाहिता को लेकर भाग रहे युवक को रांची में पकड़ा

Giridih news: बताया जाता है कि पिछले मंगलवार को महिला का पति मजदूरी करने के लिए गिरिडीह गया हुआ था. घर में उसकी पत्नी अकेली थी. कुछ देर बाद उसकी भाभी ने बताया कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है. इसके बाद वह घर पहुंचा.

विज्ञापन

मोतीलेदा पंचायत के एक गांव से विवाहिता को लेकर भाग रहे युवक को बेंगाबाद पुलिस ने रांची एयरपोर्ट के पास पकड़ लिया. दोनों को लेकर पुलिस बेंगाबाद पहुंची. कांड अंकित कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. बताया जाता है कि पिछले मंगलवार को महिला का पति मजदूरी करने के लिए गिरिडीह गया हुआ था. घर में उसकी पत्नी अकेली थी. कुछ देर बाद उसकी भाभी ने बताया कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है. इसके बाद वह घर पहुंचा. खोजबीन के क्रम में पता चला कि रज्जाक अंसारी उसकी पत्नी को लेकर भाग गया है. उसके आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. एसपी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम में शामिल एसआई रंधीर कुमार सिंह सदल-बल रांची पहुंचे और रविवार को एयरपोर्ट के पास से दोनों को बरामद कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola