Giridih News :सीएपीएफ को सभी सुविधा कराएं उपलब्ध
Updated at : 17 Nov 2024 10:47 PM (IST)
विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह जिले में के विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में गिरिडीह आने वाले सीएपीएफ बलों के रहने की उचित व्यवस्था को लेकर आज समाहरणालय सभागार में सभी सामान्य प्रेक्षक, गिरिडीह जिला, जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने बैठक की.
विज्ञापन
सीएपीएफ बलों के ठहराने को ले अधिकारियों ने की बैठक, कहा
गिरिडीह जिले में के विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में गिरिडीह आने वाले सीएपीएफ बलों के रहने की उचित व्यवस्था को लेकर आज समाहरणालय सभागार में सभी सामान्य प्रेक्षक, गिरिडीह जिला, जिला निर्वाचन पदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने बैठक की. बैठक में सीएपीएफ बलों के रहने व अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश दिये गये. साथ ही संबंधित अधिकारियों को उनके रहने के लिएचयनित स्थलों का भ्रमण कर आवश्यक बुनियादी सुविधाओं का जायजा लेने की बात कही. कहा कि स्वच्छ शौचालय, शुद्ध पेयजल, बिजली, मोबाइल चार्जिंग की व्यवस्था, गर्मी के मद्देनजर पंखा सहित अन्य आवश्यक बुनियादी सुविधा उपलब्ध करायी जाये. चुनाव प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए उन्हें उपलब्ध करायी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं का आकलन और मूल्यांकन किया गया. इसके अलावा उन्होंने पुरुष एवं महिलाओं के लिए अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था करते हुए क्रियाशील बनाने, रनिंग वाटर की व्यवस्था एवं शौचालय जाने वाले रास्तों के लिए साइन लगाने का निर्देश दिया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




