शहादत दिवस : जब अकेले गांव की सड़क पर बैठ गये थे महेंद्र सिंह, पुलिस प्रशासन आ गया था बैकफुट पर

Published by : Sameer Oraon Updated At : 16 Jan 2025 7:04 AM

विज्ञापन

सभा को संबोधित करते महेंद्र सिंह, फाइल फोटो

Mahendra Singh Martyrs day : महेंद्र सिंह का आज शहादत दिवस है. आज ही के दिन अपराधियों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस वजह से आज उनके व्यक्तित्व को आपको बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

राकेश वर्मा, बोकारो (बेरमो): जननेता कॉमरेड महेंद्र सिंह आज भी झारखंड के साथ-साथ कोयलांचल के लोगों के दिलों पर राज करते है. वे एक ऐसे जननेता थे जिन्होंने कभी भी जनविरोधी ताकतों सामने झुके नहीं. कभी अपने सिद्धातों से कोई समझौता नही किया. पूरा जीवन जनसंघर्षों की अगुवाई करते रहे. उनके नेतृत्व की क्षमता उस समय देखने को मिली थी जब वर्ष 1989 में बरकाकाना के पास घुटुआ गांव में आबकारी विभाग की छापेमारी के दौरान एक गोलीकांड हुआ था. इस घटना के बाद डरे सहमे ग्रामीण अपने-अपने घरों में ताला लगाकर चले गये थे. पूरा गांव खाली हो गया था. ऐसे में महेंद्र सिंह अकेले घुटुआ गांव पहुंचे. वहां पर पसरे सन्नाटे को देखकर वे समझ चुके थे कि गांव के लोग डरकर भाग चुके हैं.

गांव के बाहर अकेले सड़क पर बैठ गये थे महेंद्र सिंह

सड़क पर पुलिस की गतिविधि तेज थी. माले कार्यकर्ताओं और समर्थकों को तलाश करना कठिन था. ऐसे में महेंद्र सिंह ने बाजार से लाल रंग का कपड़ा खरीदा, रंग और ब्रश लिया और आईपीएफ जिंदाबाद, घुटुआ गोलीकांड के दोषियों को बर्खास्त करो…, जैसे नारे लिखकर गांव के बाहर अकेले सड़क पर अकेले बैठ गये. उनके धरना पर बैठते ही सशस्त्र पुलिस की गाड़ी रूकी. इसके बाद एक अधिकारी ने उनसे पूछा- कौन हो जी, यहां कैसे बैठ गये? फिर सिपाहियों को आदेश दिया गया कि इनका झंडा और बैनर फेंक दो.

महेंद्र सिंह ने दिया ये जवाब

महेंद्र सिंह ने बड़े ही शांत भाव से कहा कि अगर आपका संविधान इस बात की अनुमति देता है कि शांतिपूर्ण धरना पर बैठे व्यक्ति का झंडा, बैनकर फेंक देना चाहिए, तो फेंक दीजिये. अधिकारी थोड़ा सहमा, फिर बोला- अच्छा ठीक है बैठे रहो, लेकिन हल्ला गुल्ला मत करना. गाड़ी आगे चली गयी. इस बीच ग्रामीणों को खबर मिली कि महेंद्र सिंह गांव के बाहर धरना पर बैठे हैं तो वे धीरे-धीरे अपने घरों की ओर वापस लौटने लगे. हजारीबाग जिले की अन्य इकाइयों को पता चला तो वे लोग भी एकत्र होने लगे. इसके बाद जन आंदोलन का ऐसा ज्वार फूटा कि पुलिस प्रशासन को बैकफुट पर आना पडा. गोलीकांड के दोषी को सजा मिली. जनता का उत्साह बढ़ा और संगठन का विस्तार हुआ. ऐसा साहसी जन नेता बहुत मुश्किल से मिलता है.

सबके सामने कहा- मैं हूं महेंद्र सिंह

अपनी शहादत के समय भी महेंद्र सिंह चाहते तो बचकर निकल सकते थे. लेकिन आम जनता शूटरों का शिकार न बने इसलिए उन्होंने उन्होंने सबके सामने कहा कि मैं हूं महेंद्र सिंह. इसके बाद उन्हें गोली मार दी गयी. आज महेंद्र सिंह की हत्या हुए लगभग 20 वर्ष बीतने को है.

Also Read: दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे नेतरहाट के मुखिया राम बिशुन नगेसिया, लातेहार उपायुक्त ने दी बधाई

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola