Giridh news :मंडल कारा का निरीक्षण, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं का लिया गया जायजा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के निर्देश पर सोमवार को बोर्ड ऑफ विजिटर्स तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार की संयुक्त टीम ने मंडल कारा गिरिडीह का औचक निरीक्षण किया.

विज्ञापन

निरीक्षण का उद्देश्य जेल में बंद कैदियों की स्थिति, उनके अधिकारों की सुरक्षा तथा उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था. निरीक्षण के दौरान टीम ने कारा परिसर के विभिन्न वार्डों, बैरकों व अन्य हिस्सों का भ्रमण किया. इस क्रम में बंदियों से सीधे संवाद कर उनके स्वास्थ्य, उपचार व्यवस्था, पेयजल, भोजन, नाश्ता तथा मुकदमों की पैरवी के लिए अधिवक्ता की उपलब्धता से संबंधित जानकारी ली गई. टीम ने विशेष रूप से यह सुनिश्चित किया कि जेल में किसी भी प्रकार का जातिगत भेदभाव न हो और कोई भी बंदी अन्य बंदियों को डराने-धमकाने या प्रताड़ित करने में संलिप्त ना हो.

कारा अस्पताल की सुविधा देखी

कारा अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया, जहां भर्ती बीमार बंदियों के इलाज की स्थिति की समीक्षा की गयी. टीम ने निर्देश दिया कि गंभीर रूप से बीमार बंदियों को आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफर कर समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाये, ताकि किसी भी बंदी को इलाज के अभाव में परेशानी न हो. टीम ने कारा प्रशासन को बंदियों के मानवाधिकारों की रक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य और विधिक सहायता की व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए कई निर्देश दिये.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola