ePaper

दिल्ली के गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे नेतरहाट के मुखिया राम बिशुन नगेसिया, लातेहार उपायुक्त ने दी बधाई

Updated at : 15 Jan 2025 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
नेतरहाट पंचायत के मुखिया राम बिशुन नगेसिया

नेतरहाट पंचायत के मुखिया राम बिशुन नगेसिया

Delhi Republic Day Parade 2025: गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में झारखंड के लातेहार जिले की नेतरहाट पंचायत के मुखिया राम बिशुन नगेसिया शामिल होंगे. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने उन्हें बधाई दी है.

विज्ञापन

Delhi Republic Day Parade 2025: लातेहार, चंद्रप्रकाश सिंह-झारखंड के लातेहार जिले की नेतरहाट पंचायत के मुखिया राम बिशुन नगेसिया को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित परेड में शामिल होने का गौरव प्राप्त हुआ है. झारखंड के पंचायती राज विभाग द्वारा इनका चयन किया गया है. मुखिया राम बिशुन नगेसिया के चयन से पूरा जिला गर्व महसूस कर रहा है. उनकी यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि नेतरहाट मुखिया का चयन साबित करता है कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधि भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं.

राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे लातेहार का प्रतिनिधित्व


नेतरहाट के मुखिया राम बिशुन नगेसिया झारखंड के लातेहार का प्रतिनिधित्व राष्ट्रीय स्तर पर करेंगे. यह पंचायत के प्रति उनकी सक्रियता और विकास कार्यों को लेकर उनकी पहल को दर्शाता है. मुखिया राम बिशुन नगेसिया ने पंचायती राज विभाग और जिले के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है. उनका ऐतिहासिक परेड में शामिल होना जिले के पंचायत प्रतिनिधियो के लिए प्रेरणादायक है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

नेतरहाट मुखिया को उपायुक्त ने दी बधाई


लातेहार जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारियों ने नेतरहाट मुखिया राम बिशुन नगेसिया को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है. नेतरहाट मुखिया का चयन यह साबित करता है कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिनिधि भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मंईयां सम्मान ही नहीं, झारखंड की बेटियों को इस योजना के तहत 40 हजार रुपए देती है हमंत सोरेन सरकार

ये भी पढ़ें: Jharkhand Politics: फिर पलटी मारेंगे दुलाल भुईयां, भाजपा में हो सकते हैं शामिल

ये भी पढ़ें: Dhanbad News: धनबाद के SNMMCH में मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़, राम भरोसे चल रहा इनका इलाज

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola