Giridh news :बस स्टैंड में चला सघन वाहन जांच अभियान
Author Pradeep kumar
Updated:
विज्ञापन
Giridh news :शहरी क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड के समीप सोमवार को यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व डीएसपी टू कौसर अली ने किया.
विज्ञापन
इस दौरान उनके साथ ट्रैफिक इंस्पेक्टर दुगन टोपनो एवं यातायात पुलिस की टीम मौजूद रही. इस दौरान करीब 30 वाहनों की गहन जांच की गयी. इस क्रम में ट्रिपल लोडिंग, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाना, वाहन के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गयी. नियमों की अनदेखी पर कई वाहन चालकों के विरुद्ध चालान काटते हुए जुर्माना भी वसूला गया. मौके पर डीएसपी कौसर अली ने कहा कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन