Gridih News : गिरिडीह में नौ से सजेगा किताबों का महाकुंभ
Updated at : 08 Apr 2026 12:56 AM (IST)
विज्ञापन

Gridih News : विवाह भवन, झंडा मैदान में 12 अप्रैल तक चलेगा मेला
विज्ञापन
Gridih News : प्रतिनिधि, गिरिडीह. आगामी नौ अप्रैल से विवाह भवन, झंडा मैदान परिसर में चार दिवसीय पुस्तक मेला आयोजित होगा. समय इंडिया ट्रस्ट, नयी दिल्ली एवं पुस्तक मेला समिति, रांची के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस मेले में देशभर के प्रतिष्ठित प्रकाशकों और पुस्तक विक्रेताओं की भागीदारी होगी. मेले में समय प्रकाशन, यश प्रकाशन, दीपा प्रकाशन, अनु प्रकाशन, रणविजय प्रकाशन, मनोज प्रकाशन, गोवो बुक्स, उपकार प्रकाशन और क्राउन पब्लिकेशन सहित कई नामचीन प्रकाशनों की किताबें उपलब्ध होंगी.
हर वर्ग के लिए ज्ञान और रचनात्मकता का मंच :
इस पुस्तक मेले में साहित्य, शैक्षणिक सामग्री, धार्मिक ग्रंथ, प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें और बाल साहित्य की विस्तृत शृंखला पाठकों के लिए आकर्षण का केंद्र होंगी. बच्चों और युवाओं के लिए कविता पाठ, कहानी लेखन, चित्रकला और नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी. इनमें भागीदारी पूरी तरह निःशुल्क होगी और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. इसके अलावा कवि सम्मेलन, कवयित्री सम्मेलन और काव्य गोष्ठी जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी मेले की रौनक बढ़ाएंगे. समय इंडिया के मैनेजिंग ट्रस्टी एवं लेखक चंद्र भूषण ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में पठन-पाठन की संस्कृति को सशक्त बनाना और नई पीढ़ी को किताबों से जोड़ना है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




