Giridih News: कला संगम की पेंटिंग एवं सिंगिंग प्रतियोगिता एक जून को

Updated:
विज्ञापन
Giridih News: कला संगम की पेंटिंग एवं सिंगिंग प्रतियोगिता एक जून को

Giridih News: बच्चों में चित्रकला प्रतिभा को उभारने के लिए कला संगम की ओर से अधिवक्ता संघ भवन में एक जून को पेंटिंग व कराओके गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. पेंटिंग प्रतियोगिता सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो आयु वर्ग में आयोजित होगी.

विज्ञापन

छह से 15 वर्ष के प्रतिभागियों को जूनियर और 15-30 वर्ष के प्रतिभागियों को सीनियर ग्रुप में रखा गया है. इसके बाद मेरी आवाज सुनो कराओके गीत प्रतियोगिता होगी. इसकी जानकारी देते हुए कला संगम के सचिव सतीश कुंदन ने बताया कि यह निर्णय संरक्षक राजेन्द्र बगड़िया, अजय सिन्हा मंटू, अध्यक्ष प्रकाश सहाय, कार्यकारी अध्यक्ष पंकज ताह, सह संयोजक राजेश सिन्हा के साथ विमर्श के बाद लिया गया. प्रतियोगिता में चयनित 10-10 कलाकारों को बेस्ट चित्रकार का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जायेगा. वहीं प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मोमेंटो और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा. बताया कि इसके लिए पंजीकरण शुल्क 50 रुपये निर्धारित किये गये हैं. निर्णायक ललीत कुशवाहा, बद्री दास होंगे.

मेरी आवाज सुनो कराओके गीत प्रतियोगिता करायी जायेगी

सह संयोजक राजेश सिन्हा ने बताया कि गायन कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए मेरी आवाज सुनो कराओके गीत प्रतियोगिता करायी जायेगी. निर्णायक नयनदीप सिन्हा, अरितचंद्र, रविशंकर सिंह होंगे. कराओके प्रतियोगिता में पंजीकरण शुल्क 150 रुपए है. इसमें उम्र सीमा नहीं है. तीन विजेता कलाकारों को शिल्ड, प्रमाण पत्र तथा नकद पुरस्कार पत्रम पुष्पम भेंट किया जायेगा. पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 मई है. फार्म ललीत कला निकेतन के कार्यालय तथा साहा गिफ्ट कॉर्नर से प्राप्त किया जा सकता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Mayank Tiwari

लेखक के बारे में

By Mayank Tiwari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola