Giridih News :स्थापना दिवस को ले झामुमो संयोजक प्रमुख ने किया झंडा मैदान का निरीक्षण

Giridih News :चार मार्च झामुमो स्थापना दिवस को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है. झंडा मैदान को सजाया गया है. शहरी क्षेत्र में झंडा, बैनर व लाइट लगाये जा रहे हैं. शुक्रवार को झामुमो के संयोजक प्रमुख संजय सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गिरिडीह झंडा मैदान पहुंचे.
चार मार्च झामुमो स्थापना दिवस को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी चल रही है. झंडा मैदान को सजाया गया है. शहरी क्षेत्र में झंडा, बैनर व लाइट लगाये जा रहे हैं. शुक्रवार को झामुमो के संयोजक प्रमुख संजय सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गिरिडीह झंडा मैदान पहुंचे. इस दौरान एसडीपीओ जीतवाहन उरांव भी मौजूद थे. श्री सिंह ने तैयारियों का निरीक्षण किया गया. कहा कि चार मार्च को झामुमो का 52वां स्थापना दिवस है. झंडा मैदान में राजनीतिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से बनाये जा रहे बैरिकेडिंग का निरीक्षण किया गया. साथ ही कई निर्देश दिये गये. दो दिनों के में सभी व्यवस्था दुरुस्त हो जायेगी. कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वह तैयारियों का निरीक्षण करते रहें. कमी दिखती है, तो इसकी जानकारी दें, ताकि ससमय इसे दुरुस्त कराया जा सके. श्री सिंह ने बताया कि गांडेय विधायक कल्पना सोरेन की राजनीतिक जीवन की यह पहली वर्षगांठ है. इसे भी धूमधाम के साथ मनाया जायेगा. मौके पर झामुमो नेता अजीत कुमार पप्पू, दिलीप मंडल, राकेश रॉकी, प्रदोष कुमार, चांद रशीद, अभय सिंह, टून्ना सिंह, पवन सिंह, संजय शर्मा, राकेश रंजन, ब्रजमोहन तुरी आदि मौजूद थे.
जमुआ में बैठक कर बनायी रणनीति
चार मार्च को गिरिडीह में होनेवाले झामुमो के 52वें स्थापना दिवस को सफल बनाने को लेकर पार्टी की बैठक हुई. बैठक मिर्जागंज प्रखंड सचिव रंजीत कुमार के आवास पर हुई. मुख्य अतिथि पूर्व विधायक केदार हाजरा व प्रणव वर्मा थे. पूर्व विधायक ने कहा कि चार मार्च को जमुआ विधानसभा से काफी संख्या में पार्टी समर्थक गिरिडीह जायेंगे. प्रणव वर्मा ने कहा कि स्थापना दिवस कार्यक्रम में हेमंत सोरेन हमेशा के नारे के साथ वे भाग लेंगे. जमुआ प्रखंड़ की सभी 42 पंचायतों में झामुमो के कार्यकर्ता हैं. स्थापना दिवस में अधिक से अधिक समर्थक भाग लेंगे. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष चीना खान, ओमप्रकाश महतो, दिनेश मंडल, लड्डू पांडेय, विजय वर्मा, मुकेश रजक, देवंती भारती, विजय कुमार, मनोज पांडेय, पूरन तुरी, राजकुमार यादव, कमरुद्दीन अंसारी, राजकुमार राय, सुजीत राय आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




