Giridih News :टीकाकरण में तेजी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर जोर

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 04 Apr 2026 10:36 PM

विज्ञापन

Giridih News :गिरिडीह सदर अस्पताल के सभाकक्ष में शनिवार को जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों की बैठक हुई. अध्यक्षता सिविल सर्जन (सीएस) डॉ बच्चा प्रसाद सिंह ने की.

विज्ञापन

इसमें जिले में टीकाकरण अभियान में तेजी लाने पर विस्तृत चर्चा की गयी. उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए सीएस ने शेष लक्ष्यों को तय समय-सीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही टीबी उन्मूलन को लेकर चल रहे सौ दिवसीय विशेष अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की और कई निर्देश दिये. सभी स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को समय पर खोलने और बंद करने, नियमित रूप से जांच व दवा की उपलब्धता सुनिश्चित पर जोर दिया. चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों की बायोमीट्रिक उपस्थिति को अनिवार्य बताते हुए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गयी.

ब्लड बैंक की स्थिति की समीक्षा

सिविल सर्जन ने जिले के ब्लड बैंक की स्थिति की भी समीक्षा की और आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए. अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में साफ-सफाई, पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया. वहीं, अल्ट्रासाउंड सेवा के सुचारू संचालन पर मंत्रणा हुई. सीएस ने स्पष्ट रूप से कहा कि आम लोगों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola