ePaper

Giridih News :झामुमो ने जगह-जगह मनाया शिबू सोरेन का जन्मदिन

Updated at : 11 Jan 2025 11:55 PM (IST)
विज्ञापन
Giridih News :झामुमो ने जगह-जगह मनाया शिबू सोरेन का जन्मदिन

Giridih News :झामुमो ने पूरे जिले में पार्टी दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्मदिन धूमधाम से मनाया. इस दौरान केक काटकर खुशी मनायी गयी. जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया गया

विज्ञापन

केक काटकर मनायी गयी खुशी, जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण

झामुमो जिला कार्यालय में शनिवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिन मनाया गया. नेतृत्व झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने किया. पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने केक काटकर खुशी का इजहार किया. जरूरतमंद महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया गया. झामुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाया. साथ ही श्री सोरेन की लंबी आयु व स्वस्थ रहने की कामना की. डॉ अहमद ने कहा कि शिबू सोरेन के नेतृत्व में अलग राज्य की लड़ाई लड़ी गयी और इसमें कामयाबी मिली. श्री सोरेन के आशीर्वाद से झारखंड प्रदेश में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनी है. श्री सोरेन के लंबी आयु व कुशल स्वास्थ्य की कामना की. झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि आज पार्टी कार्यालय में दिशोम गुरू शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाकर उनकी लंबी आयु की कामना की गयी. मौके पर अजीत कुमार पप्पू, रॉकी सिंह, प्रदोष कुमार, शहनवाज अंसारी, दिलीप मंडल, प्रमिला मेहरा, नूर अहमद अंसारी, चांद रशीद, दिलीप रजक, पप्पू रजक, राकेश रंजन, टुन्ना सिंह, अभय सिंह, मो. सईद, ब्रजमोहन तुरी आदि मौजूद थे.

राजधनवार में भी हुआ कार्यक्रम

झारखंड मुक्ति मोर्चा धनवार इकाई ने शनिवार को दिशोम गुरु शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिन खोरीमहुआ में धूमधाम से मनाया. इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष निरंजन सिंह के नेतृत्व में केक काटा गया तथा सभी का मुंह मीठा कराया गया. लोगों ने उनके स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की. कार्यक्रम में मिथलेश रजक, नसीम राही, जितेंद्र दास, कलित सिन्हा, रतन रवानी, मुख्तार आलम, अब्दुल रशीद, नईम अंसारी, युनूस अंसारी, वसीम अंसारी, आशिक आलम आदि ने हिस्सा लिया.इधर, झामुमो देवरी प्रखंड कमेटी ने शिबू सोरेन का जन्म दिन मनाया. जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अनिल चौधरी ने किया. मौके पर जिप सदस्य बिमल कुमार सिंह, झामुमो नेता किशोर वर्मा, भीखन मंडल, फूलचंद हाजरा, टुपलाल हाजरा, चेतलाल हाजरा, ईश्वरी हाजरा, मनीष चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, कैलाश यादव, कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार राय, कांग्रेस नेता रामनारायण दास, धोकल दास, राजद नेता रामकिशुन यादव, सुखदेव हाजरा आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola